Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा बेस अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर मरीज का रानीखेत में सफल प्रसव

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय से रेफर की गई एक महिला का सफल प्रसव रानीखेत चिकित्सालय में हुआ। महिला गैरसैंण से अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने प्रसव कराने के बजाय उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए मरीज को हल्द्वानी ले जाने के बजाय रानीखेत चिकित्सालय लाने का निर्णय लिया। यहां डॉक्टर कमल किशोर ने महिला का ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर कमल किशोर ने बताया कि महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। अल्मोड़ा बेस अस्पताल से उसे हल्द्वानी भेजा जा रहा था, लेकिन परिजनों के संपर्क करने पर उन्हें रानीखेत बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बीती शाम ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया और अब महिला तथा नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की स्थिति को देखते हुए मरीजों का रेफर होना आम बात बन गई है। हर रोज़ अस्पतालों से मरीजों को हायर सेंटर भेजे जाने के मामले सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *