Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

थाना सल्ट में छात्रों को दी गई पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को जागरूक करने की पहल के तहत शनिवार को सल्ट थाना परिसर में जीआईसी बांगीधार के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आमंत्रित कर थाने का भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने के अभिलेखों व कार्यालयी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उन्हें अपराधों की रोकथाम, नवीन आपराधिक कानूनों तथा पुलिस की भूमिका के विषय में विस्तार से बताया गया। साइबर अपराध के प्रति सचेत करते हुए पुलिस टीम ने कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क, क्यूआर कोड स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, ओएलएक्स ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट, फर्जी केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन लोन फ्रॉड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ब्लूटूथ डिवाइस द्वारा चोरी, साइबर बुलिंग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता भी समझाई गई। छात्रों को नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों, डायल 112 सेवा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला एवं बाल सुरक्षा, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।