Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नवगठित प्रबंध समिति ने कार्यभार किया ग्रहण

Spread the love


अल्मोड़ा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की नवगठित प्रबंध समिति ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि इससे पूर्व 6 दिसंबर 2023 को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का विधिवत चुनाव हो गया था, किंतु कुछ लोगों के न्यायालय की शरण में जाने से उक्त अनुमोदन को रोक दिया गया था। उच्च न्यायालय ने नवीन प्रबंध समिति एवं पूर्व की सूची को सही मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा से मिले अनुमोदन के पश्चात सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नयी प्रबंध समिति ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। नव नियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, उपाध्यक्ष हरीश बनोला, प्रबंधक रोहित कुमार शैली, सहायक प्रबंधक राकेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक एवं सदस्य के रूप में हेम जोशी आदि ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पश्चात प्रबंध संचालक के रूप में खंड शिक्षा/ उप शिक्षा अधिकारी हवालबाग हरीश रौतेला द्वारा नव नियुक्त प्रबंधक रोहित कुमार शैली को प्रबंधक के रूप में कार्यभार सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।