Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय रचनात्मक ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का हुआ आगाज

अल्मोड़ा।

आज दिनांक 12 अगस्त को शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का विधिवत आगाज कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भारतीय पुरातत्वविद, चित्रकार,पद्मश्री यशोधर मठपाल, पीटर स्मेटासेक (तितलियों के विशेषज्ञ), नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं पूर्व सभासद हेम तिवाड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पदमश्री यशोधर मठपाल ने विद्यार्थियों को भारतीय पुरातत्वविद चित्रकला, रॉककला एवं प्रकृति के बारे में जानकारी दी। पीटर स्मेटासेक ने तितलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा जनकवि हर्ष काफर ने अपनी कविताओं से दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

तीन दिवसीय स्पेक्ट्रम कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला, विज्ञान, गणित प्रदर्शनी कला एवं शिल्फ, सुलेख, कला, नेचर वॉक, आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया।