Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टिकट दावेदारी कर रहे दावेदारों के चेहरे उतरे

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    रुद्रप्रयाग नगर पालिका के लिए भाजपा-कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कई कार्यकर्ताओं के चेहरे लटक गए हैं। उन्हें पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी न बनाए जाने से मायूसी हाथ लगी है जबकि भाजपा और कांग्रेस में टिकट की मांग करने वालों की लम्बी लाइन थी। भाजपा में करीब 9 पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में टिकट की मांग की थी हालांकि टिकट को एक व्यक्ति का फाइनल होना था और इसमें पार्टी के कार्यकर्ता चन्द्रमोहन सेमवाल को कामयाबी मिली है। अन्य 8 दावेदारों को निराशा हाथ लगी है। वहीं कांग्रेस में भी करीब 5 लोगों ने दावेदारी की थी किंतु दीपक भंडारी को टिकट मिलने में सफलता मिली है। कांग्रेस में भी टिकट की दावेदारी कर रहे 4 लोगों को निराशा मिली है। इनमें कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले लोग भी शामिल हैं। हालांकि अब देखना यह होगा कि क्या चुनाव में भाजपा-कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे लोग एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे या फिर अपना अलग ही खेल दिखाएंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा।