Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ट्रैक्टर की टक्कर से दो सगे भाई घायल, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  बहादराबाद-सिडकुल रोड पर बाइक सवार दुर्घटना में घायल दो लोगों की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रजनी शर्मा पत्नी निरंजन लाल शर्मा ने कहा कि 23 जनवरी की सुबह उसके पति निरंजन लाल शर्मा और देवर विशन शर्मा किसी काम से सिडकुल जा रहे थे। जैसे ही वह अशोक वाटिका के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रजनी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।