Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  राजकीय रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि हाल में ही ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी के कई मामले सामने आए। लगातार शिकायतें भी मिल रही थी कि एक गिरोह चलती ट्रेनों से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देशित करते हुए टीम गठित की गई। टीम ने गिरोह के आरोपियों की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी आशु निवासी ग्राम नगला इस्लाम पोस्ट भनेडा थाना किरतपुर जिला बिजनौर, सतेंद्र कुमार निवासी रसुलपुर थाना व तहसील चांदपुर जिला बिजनौर, हरकेश निवासी ग्राम चिरचिटा पोस्ट-मदीनपुर थाना सलमपुर जिला बुलंदशहर, वसीम निवासी ग्राम खरड पोस्ट खरड थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर को चोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों और स्टेशनों से मोबाइल फोन चोरी करते हैं।