Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शासन ने परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी ये सौगात

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी महंगाई भत्ते की बड़ी सौगात दी है। इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने आदेश जारी किया है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन द्वारा जारी किए गए आदेश में परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जिसे अब बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा।