Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए भाजपा हाईकमान ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

देहरादून। सरकार बनाने को लेकर और कौन मुख्यमंत्री बनेगा इसको लेकर पार्टी आलाकमान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड, मणिपुर एवं गोवा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है :

उत्तर प्रदेश
अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार)
रघुवर दास (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड)

उत्तराखण्ड
राजनाथ सिंह (केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार)
मीनाक्षी लेखी (केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार)

मणिपुर
निर्मला सीतारमन (केन्द्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार)
किरेन रिजीजू (केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार)

गोवा
नरेन्द्र सिंह तोमर (केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार)
एल. मुरुगन (केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेरी मंत्री, भारत सरकार)