Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूपीएस और सरकार की नीतियों के खिलाफ भड़के कर्मचारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा टिहरी के बैनर तले कीर्तिनगर में विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नई पेंशन प्रणाली के विरोध में बैठक आयोजित की। इस दौरान कर्मचारियों ने यूपीएस और सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि हर कार्यकाल में पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, जबकि सरकारी सेवाओं में दशकों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को शेयर मार्केट के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में 35-40 वर्ष देने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन का कोई उचित प्रावधान नहीं है, जबकि मात्र 5 वर्षों के लिए चुने गए जनप्रतिनिधि अपनी पेंशन को लगातार बढ़वा रहे हैं। कर्मचारियों ने एक अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर यूपीएस का विरोध किये जाने की हुंकार भरी। मौके पर जगमोहन, हिमांशु, दीपक जदली, विनोद, विनय रावत, सुधीर तिवारी, पंकज कुमार,समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।