Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए मरीज मिले और 18 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 341 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में आठ, हरिद्वार में दस, नैनीताल में आठ, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच नए मरीज मिले हैं।

बुधवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, यूएस नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। राज्य भर के अस्पतालों की लैब से 5390 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जबकि 4361 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.59 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब चल रही है।