Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 40 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.48% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,263 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,734 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.18% है। वहीं, इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 3, हरिद्वार में 3 और अल्मोड़ा में 1 नया कोरोना मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में बुधवार को 7,960 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,83,838 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,30,970 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,86,918 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,72,297 बच्चों को पहली डोज लगी है।