Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 45 नए केस

उत्तराखंड कोरोना अपडेट 28 अगस्त

 

देहरादून।  उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 45 नए मरीज मिले हैं। जबकि 43 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 804 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 4.27% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,02,980 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 98,142 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.30% है। वहीं, इस साल अब तक 318 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 29 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 1, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 3, पिथौरागढ़ में 3 और उधम सिंह नगर में 4 नए मरीज मिले हैं।

कोविड वैक्सीनेशन: प्रदेश में रविवार को 4,924 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,58,881 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,52,346 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,88,245 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।