Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड के खेल व युवा कल्‍याण विभाग के प्‍लान की केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Spread the love

केवडि़या/ गांधीनगर (आरएनएस)। विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति के बारे में जिस तरह से गुजरात के केवड़िया में सभा को जानकारी दी गयी और उसके सफल क्रियान्वन हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट की गयी उससे एक बार सभी इनका लोहा मान गये। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि मंत्री रेखा आर्य के कुशल निर्देशन में बने राज्‍य के इस खेल व युवा कल्‍याण के प्‍लान की केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी सराहना करने से पीछे नहीं हटे। उन्‍होने इस पर कहा कि जैसी नीति उत्‍तराखण्‍ड बना रहा है उसे हर राज्‍य को सीख लेनी चाहिए। उन्‍होंने इसको भविष्‍य के लिए मील का पत्‍थर साबित करने वाला बातया।

बताते चलें कि केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का बीते रोज समापन हो गया। इस कांफ्रेस के सभी सत्रों में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सत्र में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण लिए गए। श्रीमती आर्य द्वारा अनुराग ठाकुर को उत्तराखंड राज्य की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इसी में विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने जो प्रजेन्‍टेशन दिया उसको केन्‍द्रीय मंत्री भी लोहा मान गये।