Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वन दरोगा प्रशिक्षुओं ने किया हैप्रेक और वानिकी विभाग का भ्रमण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   रामपुर मंडी देहरादून से पहुंचे प्रशिक्षु महिला वन दरोगाओं ने मंगलवार को गढ़वाल विवि के हैप्रेक और वानिकी विभाग का भ्रमण किया। प्रशिक्षुओं ने हैप्रेक संस्थान और वानिकी की ओर से किए जा रहे शोध कार्यों के बारे में जानकारी ली। वन विभाग से पहुंची 38 महिला वन दरोगा प्रशिक्षुओं को जड़ी-बूटी के बारे में जानकारी दी गई। हैप्रेक संस्थान डा. विजयकांत पुरोहित के निर्देशन पर सहायक प्राध्यापक डा. विजयलक्ष्मी त्रिवेदी ने प्रशिक्षु महिला वन दरोगाओं को हैप्रेक का भ्रमण करवाया। इस दौरान दुर्लभ जड़ी-बूटी के महत्व और उसके उपयोग के बारे में बताया गया। वन प्रशिक्षुओं को हैप्रेक संस्थान के शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक विधि से उगाई जा रही सगन्ध एवं औषधीय पादपों की क्रियाविधि से अवगत कराया गया। प्रशिक्षुओं ने ग्लास हाउस, आणुविक लैब और अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग के बारे में अध्ययन किया। इस मौके पर वन दरोगा चांदनी नेगी, मनु नयाल के साथ ही हैप्रेक संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुदीप सेमवाल, डा. प्रदीप डोभाल, डा. जयदेव चौहान, पल्लवी नौटियाल, देवेश, अंशिका, शिवांगी डोभाल, अनिकेत, डोली, गेकैन, रीबा आदि मौजूद थे।