Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वीपीकेएएस में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुई विविध गतिविधियां

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में 16 से 31 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गई। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा और हवालबाग कैंपस में कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली, और दोनों कैंपस में स्वच्छता पखवाड़ा के पोस्टर लगाए गए। 17 दिसंबर को स्वच्छता जागरूकता दिवस मनाया गया, जिसमें स्वच्छता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 25 किसानों ने भाग लिया। हवालबाग प्रयोगात्मक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे घास और झाड़ियां साफ की गईं। स्वच्छता अभियान के तहत हवलबाग और अल्मोड़ा कैंपस में सफाई की गई, जिसमें 200 वर्ग मीटर का क्षेत्र कवर किया गया। 20 दिसंबर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 पेकन बादाम के पौधे लगाए गए। 21 दिसंबर को हवलबाग और अल्मोड़ा के आवासीय क्षेत्रों और संस्थान के आस-पास के स्थानों  में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें समुदाय को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। 23 दिसंबर को किसान दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 35 किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। पखवाड़े के तहत जल पुनर्चक्रण और जल संचयन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पखवाड़े के समापन पर 31 दिसंबर को विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *