Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए चलाये गए दो ई रिक्शा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  बैंक के कार्यों के लिए और भेल अस्पताल आने जाने की सुविधा नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अब भारतीय स्टेट बैंक और भेल प्रबंधिका के प्रयास से वरिष्ठ नागरिकों को बैंक और भेल के मुख्य चिकित्सालय तक आने-जाने के लिए दो ई-रिक्शाओं के संचालन का शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन काफी समय से भेल प्रबंधिका और बैंक अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहा था। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि अब दो ईरिक्शा शुरू कर दिए गए हैं। इनमें एक ई रिक्शा सेक्टर 2 बैरियर से ट्रेनिंग स्कूल होकर मुख्य चिकित्सालय भेल और भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर पांच से होकर सेक्टर चार तक चलेगा। दूसरा ई रिक्शा सेक्टर चार से इसी रास्ते से होकर सेक्टर दो बैरियर पर पहुंचेगा। वरिष्ठ नागरिक बैंक और मुख्य चिकित्सालय आने जाने में इन ई रिक्शा का उपोयग कर सकेंगे।