Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत: भाजपा ज़िला सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Spread the love



अल्मोड़ा। भाजपा के संगठनात्मक जिला रानीखेत के सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह मावड़ी ने अपने जिले की टीम का विस्तार कर जिला सोशल मीडिया समिति, विधानसभा सोशल मीडिया समिति व मंडल सोशल मीडिया समिति का गठन करने के पश्चात आज भाजपा जिला कार्यालय में ज़िला सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने सोशल मीडिया पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिले के सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह मावड़ी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसमें कुछ ही मिनटों में हम सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचा सकते हैं और इसके साथ ही यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों, राजनेताओं के द्वारा जनहित में होने वाले कार्यों की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जनता के सम्मुख रखें। इस दौरान मुख्य वक्ता के रुप में नवीन ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया गनधार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन रजवार, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक कैलाश उप्रेती, मोर्चो के सोशल मीडिया संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *