Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फूलों की खेती को युवा बना रहे आजीविका का साधन

Spread the love


अल्मोड़ा।

विकासखंड धौलादेवी के कई युवा अब फूलों की खेती को आजीविका का साधन बना रहे है। ब्लॉक के आटी गांव निवासी कमल किशोर जोशी विभिन्न प्रजातियों के फूलों को अपने खेतों में लगाकर अच्छी फसल पैदा कर आजीविका चला रहे हैं। आजीविका के साधन नहीं होने से युवा पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई युवा स्वरोजगार से जुड़ पहाड़ों में ही आजीविका कमा रहे हैं। क्षेत्र के युवा किसान कमल किशोर जोशी ने बताया लगभग पांच साल से फूलों की खेती कर रहे हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के गेंदा, गुड़हल, कैमोमाइल की खेती की जा रही है। जिसकी डिमांड दिल्ली तक है। उन्होंने बताया कि आज भी लीलीलयम, जर्मेनियम, सतावर, कैमोमाइल, अग्नेशिया, गुलदावरी की खेती प्रचुर मात्रा में होना संभव है, ये सभी औषधीय पौधे हैं। जिसके लिए एक बाजार उपलब्ध होना जरूरी है। किसान को लागत के साथ साथ अच्छा लाभ मिले। इस प्रकार के औषधि युक्त फूलों की खेती पहाड़ों से पलायन रोकने में वरदान साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *