Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, हायर सेंटर में भर्ती

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर आ रहे अकौढा खुर्द के युवक को दो तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गोली मार दी। गोली युवक के कूल्हे में लगी है। घायल युवक को लक्सर से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में लगी है। शनिवार दोपहर में लक्सर के अकौढा खुर्द का युवक अनुज कुछ सामान लाने बाइक पर लक्सर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में मुंडाखेड़ा खुर्द में 2-3 युवक खड़े थे। उन्होंने अनुज की बाइक रुकवाई, और तमंचा निकाला। गड़बड़ी का एहसास होते ही अनुज ने बाइक वहीं छोड़ दी और शोर मचाते हुए दूसरी तरफ दौड़ पड़ा। युवकों ने भागते हुए अनुज पर कई फायर किए। जिनमें से एक गोली उसके कुल्हे में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तब तक गोली की आवाज तथा चीख पुकार सुनकर काफी लोग वहां आ गए। उनके आने से अनुज की जान बच गई और हमलावर युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।