Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छह शहरों में आयोजित होंगे पांचवे उत्तराखंड राज्य खेल

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले हो रहे पांचवें उत्तराखंड राज्य खेल का आयोजन अब प्रदेश के छह शहरों में होगा। सबसे अधिक 12 खेल प्रतियोगिताएं रुद्रपुर में आयोजित होंगी। साथ ही राज्य खेल का उद्घाटन और समापन समारोह भी रुद्रपुर में होगा। उत्तराखंड ओलंपिक संघ की ओर से 20 से 27 सितंबर तक होने वाले इन 33 खेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांचवें उत्तराखंड राज्य खेलों के आयोजन के लिए रुद्रपुर के साथ ही नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की और देहरादून का चयन किया गया है। नैनीताल में 4 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि हल्द्वानी में दो खेलों का आयोजन किया जा रहा है। काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में एक-एक खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पुरुष वर्ग में 32 खेल 20 से 23 सितंबर तक आयोजित होंगे। एकमात्र मॉथर्न पेंटाथलॉन 27 सितंबर तक चलेगा। वहीं महिला वर्ग के 31 खेल 22 सितंबर से 27 सितंबर तक खेले जाएंगे। जबकि ट्राइथलॉन 20 और स्क्वैश 21 से शुरू होंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने रुद्रपुर को मुख्य आयोजन स्थल चुना है, जहां 7 अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। नैनीताल में दो जगह खेल होंगे।