Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर 14 किमी का ट्रैकिंग अभियान आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस 2024 के अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में एक दिवसीय ट्रैकिंग/हाईकिंग अभियान अल्मोड़ा से स्याहीदेवी (शीतलाखेत) कुल 14 किमी का आयोजन किया गया। जिसमें 25 युवक/युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। युवाओं के दल को प्रातः 08ः00 बजे जिला पर्यटन कार्यालय, अल्मोड़ा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। युवाओं के दल द्वारा ट्रैकिंग/हाईकिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग रूट्स के आस-पास के इलाकों में स्वच्छता कार्यक्रम भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *