Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल

Spread the love

देहरादून। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर को खुलेगा जबकि जोन में नाइट स्टे और डे सफारी के लिए के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। सफारी के लिए सैलानी ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। मानसून सत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर 15 जून से 14 नवंबर तक ढिकाला जोन बंद कर दिया जाता है।
नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 15 नवंबर से ढिकाला जोन खुलता है। कॉर्बेट प्रशासन इन दिनों मार्गों की मरम्मत कराने में जुटा है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। कॉर्बेट पार्क में डे विजिट और नाइट स्टे के सभी कक्ष 14 दिसंबर तक के लिए फुल हो चुके हैं।
कॉर्बेट पार्क के ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडेय ने बताया कि 14 दिसंबर तक ढिकाला की बुकिंग फुल हो चुकी है। 15 दिसंबर से आगे की बुकिंग के लिए एक दिसंबर से वेबसाइट खोली जाएगी।