Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शांतिपूर्वक संपन्न हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा



अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा (विभिन्न विभाग) के आयोजन के लिए जनपद में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमे 8520 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने बताया कि इस परीक्षा में 3412 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 5108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट मोड पर रही। सभी परीक्षा केन्द्रों पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही थी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही थी और सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 का पालन कराया गया।