Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत 10 से 12 जुलाई 2023 तक जनपद के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा 03 दिवसीय अवकाश

Spread the love

अल्मोड़ा 09 जुलाई, 2023

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत तथा छात्र -छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनॉंक 10 जुलाई, 2023 से 12 जुलाई 2023 तक जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक/प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक एवं संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

जिला सूचना अधिकारी,अल्मोड़ा।