Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 04 मकान मालिकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Spread the love



अल्मोड़ा।

जनपद में पुलिस का सत्यापन अभियान वृहद् स्तर पर जारी है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। मंगलवार 11 जुलाई को थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 04 मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन कराए किराएदार रखे पाए जाने पर उनके विरुद्ध पच्चीस हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई जिसमे 03 मकान मालिकों के विरुद्ध मौके पर पंद्रह हजार रुपये का नकद चालान व एक मकान मालिक के विरुद्ध दस हजार रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किराएदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किराएदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।