Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Spread the love



अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय नैनीताल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा न्यायालय परिसर जनपद अल्मोड़ा में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सीनियर सिविल जज रवीन्द्र देव मिश्र, सिविल जज शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा द्वारा औषधीय, फलदार व अन्य वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। यहाँ कार्यक्रम में अधिवक्तागण, कर्मचारीगण व पीएलवी आदि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।