Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बढ़ती महंगाई ने मध्यमवर्गीय का जीना किया दूभर- गीता मेहरा

Spread the love


अल्मोड़ा

आज प्रैस को जारी एक बयान में जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव गीता मेहरा ने बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो गया है। दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुओं जैसे खाद्यान्न,दालें, सब्जियों,दवाईयों,तेल, पेट्रोल,डीजल की कीमतें आज आम आदमी की पकड़ से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित कर जनता को राहत देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।आज भाजपा सरकार की नाकामी के कारण मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग परेशान हैं।आज किसी भी सब्जी का मूल्य पचास रूपये किलो से कम नहीं है। टमाटर एक सौ रूपये किलो से ऊपर चला गया है।ऐसे में कैसे मध्यमवर्गीय अपने परिवार का भरण पोषण करेगा ये सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही हैं।इस बढ़ती महंगाई से उनके किचन का बजट बिगड़ गया है। श्रीमती मेहरा ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित ना कर पाना स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि इस महंगाई को लेकर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच में जाएंगी।विदित हो कि गीता मेहरा कांग्रेस की बेहद सक्रिय कार्यकत्री हैं तथा लगातार जनसरोकार के मुद्दे बड़े प्रभावी ढंग से उठाती रहती है।