Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चमोली में घटा दर्दनाक हादसा सरकार और विभाग की बड़ी लापरवाही, मुआवजा देने मात्र से सरकार का उत्तरदायित्व नहीं होता पूरा: मनोज तिवारी

Spread the love

उत्तराखंड के चमोली जिले में घटा दर्दनाक हादसा, नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने से लगभग 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे को लेकऱ अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने चमोली जनपद में हुई इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद है जो कहीं ना कहीं सरकार और विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। मृतकों के पारिवारिकजनों को दिया जाने वाला मुआवजा खानापूर्ती मात्र प्रतीत होता है। इस प्रकार सरकार सिर्फ अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। इस मामले की होनी चाहिए पूरी और निष्पक्ष जांच और पीढ़ितों के साथ उचित न्याय होना चाहिए।