Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

20 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा माँ नंदादेवी मेला

Spread the love

उत्तराखंड का सबसे प्राचीन मेला आगामी 20 सितम्बर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले के आयोजन के लिए नंदा देवी मंदिर एवम गीता भवन समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज बर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मेले की तैयारी में विगत वर्ष के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल,कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट और मंदिर के आंतरिक व्यवस्थापक अनूप शाह, शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल, मन्दिर कमेटी के समस्त सदस्य एवम मेले से जुड़े हुए अल्मोड़ा नगर के समस्त रंग कर्मियों एवम सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी जिनका योगदान विगत कई वर्षों से इस मेले को सुव्यवस्थित करने में रहा है उनकी एक बैठक आगामी 5 अगस्त से पूर्व आयोजित की जाएगी। जिसमें मेले के कार्यक्रमों को वृहद रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तय की जाएगी।
बैठक में नंदा देवी मंदिर समिति के कोर कमेटी के अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मन्दिर पुजारी तारा दत्त जोशी ,प्रमोद पाठक,आदि लोग उपस्थित रहे l