Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गुमशुदा महिला को पंजाब से सकुशल किया बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने बीती 22 जून को थाना सोमेश्वर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी थी जिस पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर सीओ सोमेश्वर व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को महिला की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में गुमशुदा महिला की तलाश/बरामदगी हेतु गठित पुलिस द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच करते हुए विभिन्न माध्यमों से महिला की तलाश हेतु प्रयास जारी रख ठोस सुरागरसी पतारसी से साईबर सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा महिला को 20 जुलाई को होशियारपुर पंजाब से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा महिला के न्यायालय में कथन अंकित कराने के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में गुमशुदा महिला ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण वह बिना बताए घर से चली गई थी। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी, कांस्टेबल वेद प्रकाश, महिला कांस्टेबल आशा कौशल और साईबर सेल अल्मोड़ा से कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।