Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग पर अड़ी सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने मंगलवार को फिर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन किया। समिति द्वारा डीडीए की समाप्ति की मांग को प्रत्येक मंगलवार को 02 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्ताओं ने आक्रोश जताया कि लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही। धरने में शामिल लोगों ने डीडीए व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्सा उगला। समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले सालों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाते आ रही है, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि डीडीए के चक्कर में फंसकर जनता कई परेशानियों का सामना कर रही है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सरकार मामले पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महेश चंद्र आर्या, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, पी एस सत्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, हेम चन्द्र जोशी, पीताम्बर पांडे, हर्ष कांडपाल, तारा चंद्र शाह, भारत पांडे, पूरन रौतेला आदि मौजूद रहे।