Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement


अल्मोड़ा पुलिस: सोमेश्वर से भटक कर अल्मोड़ा पहुंची गुमशुदा को स्माईल टीम ने किया परिजनों के सुपुर्द

1001600623


अल्मोड़ा। सोमेश्वर से अल्मोड़ा पहुँची महिला को स्माईल टीम ने परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार रात्रि में अल्मोड़ा पुलिस की स्माईल टीम को एक महिला अल्मोड़ा में भटकती हुई मिली, जो मानसिक रुप से कमजोर प्रतीत हो रही थी टीम द्वारा पूछताछ करने पर घर/परिजनों के बारे में कुछ भी नही बता रही थी। रात्रि का समय होने के कारण स्माईल टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त महिला को महिला थाना अल्मोड़ा में रखा गया।  सोमवार को ऑपरेशन स्माईल टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार के नेतृत्व में स्माईल टीम द्वारा उक्त महिला के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गई तो महिला का सोमेश्वर क्षेत्र का होना ज्ञात हुआ, जिस पर स्माईल टीम द्वारा उक्त महिला को अपने साथ उसके घर ले जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में अपनी बेटी का ध्यान रखने हेतु उचित हिदायत दी गई। ऑपरेशन स्माइल टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार टीम प्रभारी , हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सुरेश गिरी, महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी शामिल रहे।