Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिजली घर से सामान चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार

Spread the love



अल्मोड़ा। बिजली घर से लोहे का सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कोतवाली रानीखेत में बिजली घर से लोहे का सामान चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुई। जिस पर कोतवाली रानीखेत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 379 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल कर और सूचना संकलित कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रदीप बाला (27 वर्ष) पुत्र परितोष बाला निवासी शक्तिफार्म, जनपद उधमसिंहनगर को एफआईआर पंजीकृत होने के 03 घंटों के भीतर ताड़ीखेत बाजार से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक बद्री भंडारी, हैड कांस्टेबल योगेंद्र प्रकाश, कांस्टेबल कमल गोस्वामी शामिल रहे।