Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जागेश्वर दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे, जहाँ उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जाएं तथा कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *