Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पहुंचे संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत का भव्य स्वागत

Spread the love


अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत श्रम संविदा बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा व लगन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जो भी दायित्व मिला हो वह ईमानदारी से निभाए और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर संगठन की पैनी नजर रहती है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भटृ, बीना नयाल, अरविन्द बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, गंगा बिष्ट, जगत भटृ, हरीश कनवाल, ललित मेहता, नमो एप के जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, मुकेश गुरुरानी, अजय वर्मा, निखिल टम्टा, हितेश नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू व संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी एवं अर्जुन बिष्ट ने संयुक्त रुप से किया