Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वास्थ सचिव के निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर सीएमएस ने चिकित्सक को हटाने की कार्यवाही की प्रारम्भ

Spread the love


अल्मोड़ा-बीते दिवस सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।एक चिकित्सक के सम्बन्ध में शिकायत सामने आने पर सचिव स्वास्थ्य ने उक्त चिकित्सक को हटाने के सम्बन्ध में सी एस एस को निर्देशित किया था।जिस पर कार्यवाही करते हुए आज सी एम एस डाक्टर एच सी गढ़कोटी ने चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक टी एण्ड एम कम्पनी के माध्यम से जिला चिकित्सालय में सेवा दे रहा है और उन्होंने चिकित्सक को हटाने के सम्बन्ध में अपनी तरफ से कम्पनी को सूचित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कल से उक्त चिकित्सक की ओपीडी बन्द कर दी जाएगी एवं उनके पर्चे नहीं बनाए जाएंगे।साथ ही उनकी चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की सेवाएं नहीं ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *