Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

19 अक्टूबर को हवालबाग में कृषि विज्ञान मेले का आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग अल्मोड़ा में 47वाँ कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जा रहा है। कृषि मेले का आयोजन 19 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। किसान मेला के मुख्य आकर्षण श्री अन्न फसलों एवं उत्पादों का पृथक मंडप, रबी फसलों की नवीन संस्तुत उन्नत प्रजातियों के बीजों का विक्रय, उन्नत कृषि यन्त्र प्रदर्शनी-पर्वतीय क्षेत्रों के अनुरूप विकसित किए गए कृषि यन्त्र तथा खरीफ फसल प्रजातियों का प्रक्षेत्र पर सजीव प्रदर्शन रहेगा। कृषि मेले में कृषक गोष्ठी के अंतर्गत खेती सम्बन्धी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जाएगा तथा औद्यानिकी फसलों के बीज एवं पौधों की उपलब्धता विषयक जानकारी दी जाएगी। मेले के दौरान किसानों के उत्पाद भी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे। किसान मेले में स्टॉल लगाने हेतु संस्थान के निःशुल्क दूरभाष संख्या 1800-180-2311 या 05962-231115 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने समस्त काश्तकारों को किसान मेले में आमंत्रित किया है।