Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार की जांच हो

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। सिटी बस स्वामी एवं आरटीआई कार्यकर्ता विजय वर्धन डंडरियाल ने आरटीओ दफ्तर में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसमें संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में सिटी बस स्वामी विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि आरटीओ दफ्तर में फर्जी तरीके से एक व्यक्ति का वाहन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया गया। इस मामले में पुलिस फर्जी तरीके से वाहन को दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करने वाले दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन दलाल के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह आरोप लगाया कि आरटीओ में फर्जीवाड़े के कई मामले हैं। कुछ वाहन ऐसे हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन रद हो चुका था, लेकिन अब फिर से रजिस्ट्रेशन सक्रिय कर टैक्स अपडेट किया गया है। वाहन स्वामियों पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब टैक्स जमा नहीं था तो वाहन रजिस्ट्रेशन रद क्यों किया गया। उन्होंने सीएम से आरटीओ में फैले भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है।