Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जन्मदिन पर पूर्व सीएम तिवारी के कार्यों को याद किया

1001600623

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी को उनकी जयंती श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के कार्यों और राजनीति में योगदान को याद किया। बुधवार को महानगर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के चित्र पर फूल अर्पित किए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्व. तिवारी ने उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बनने के साथ उत्तराखंड में विभागों का ढांचा तैयार करने, अवस्थापना और औद्योगिक विकास की नींव रखी। राज्य की 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। राजनैतिक तौर पर वह सर्वमान्य नेता रहे हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, नवीन जोशी, पूनम कंडारी, शिवानी, अनुराधा, साधना तिवारी, मंजू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मनमोहन शर्मा, अनूप कपूर, अरुण बालोनी, शहजाद अंसारी, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद, वीरेंद्र पंवार, उदय सिंह रावत, रवि हसन, अशोक कुमार, सूरज छेत्री, शकील मंसूरी, गोपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।इधर, नेताजी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी कांवली रोड स्थित कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. तिवारी को उनकी जयंती पर याद किया। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, वरिष्ठ प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, सुशील विरमानी ,अतुल शर्मा, पारस यादव, अनुज सिंगल, राम सिंह प्रधान, रणजीत सिंह जोशी ,संदीप गुप्ता ने उनके कार्यों को याद किया।