Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रो एसके सिंह बने डीएवी के नए प्राचार्य, संभाला कार्यभार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर डा. एसके सिंह डीएवी पीजी कालेज के नए प्राचार्य बन गए हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। निर्वमान प्राचार्य डा. केआर जैने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कालेज में प्राचार्य की जगह खाली हुई। डा. एसके सिंह कालेज के काफी वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। ऐसे में डीएवी मैनेजमेंट ने उन्हें प्राचार्य की जिम्मेदारी थी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य डा. एसके सिंह ने कहा कि अभी शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी छात्र संगठनों, छात्र नेताओं और शिक्षकों से वार्ता की जाएगी। ताकि चुनाव में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। इसके बाद कालेज में शिक्षा के माहौल को सुधारना और बुनियानी सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास हेांगे। वहीं निर्वमान प्राचार्य डा. केआर जैन ने बताया कि वे तीन माह पहले इस्तीफा दे चुके थे। मैनेजमेंट ने अब उनका इस्तीफा स्वीकार किया। कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारी ज्यादा होने के कारण वे अपनी शैक्षिक जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे थे। जिस कारण उन्होंने प्राचार्य पद से हटने की इच्छा जताई थी। अब वे रेगुलर अपनी कक्षाएं ले रहे हैं।