Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने पार्टी के संगठन सचिव और कोषाध्यक्ष सहित नौ पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी में स्थान दिया है। सुलोचना ईष्टवाल को प्रदेश में संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सैनिक बलवीर सिंह नेगी को महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मोहन सिंह गुसाई पार्टी के कोषाध्यक्ष, प्रमोद डोभाल को सह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह गुसाईं को संगठन सहसचिव नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में पंकज कपूर को मीडिया प्रभारी तथा विनोद जैन को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। रिटायर्ड सूबेदार भगवती प्रसाद नौटियाल को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और भीम सिंह रावत को आईटी प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।