Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महेंद्र सिंह धौनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे पैतृक गाँव

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली, अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धौनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धौनी व उनकी पत्नी साक्षी गाँव पहुंचे हैं। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। महेंद्र सिंह धौनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए हैं। विदित हो कि महेंद्र सिंह धौनी अल्मोड़ा जिले की जैंती तहसील के ल्वाली गांव के मूल निवासी हैं। हालांकि 1970 में धौनी के पिता रांची जाकर बस गए थे। वर्तमान में उनके चाचा सहित अन्य रिश्तेदार गांव में ही रहते हैं। महेंद्र सिंह धौनी का जन्म झारखण्ड के रांची में हुआ। पैतृक गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों की धौनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई। अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव में उन्होंने ग्रामीणों संग फोटो भी खिंचवाई। सभी का बड़े प्रेम से अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।