Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा : पालिकाध्यक्ष ने गिनाई कार्यकाल की उपलब्धियां

1001600623



अल्मोड़ा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद् सभागार में प्रेस वार्ता कर नगरपालिका द्वारा किये गए कार्यो को बताते हुए कहा कि पालिका द्वारा बजट की कमी के बावजूद नगर में जनता की सुविधा हेतु अनेको कार्य किये गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में 15 जगहों पर भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए गए जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठान को प्राथमिकता दी जा रही है, नगर में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए पालिका द्वारा शासन को अनेकों प्रस्ताव भेजे गए हैं। पालिका द्वारा पहली बार अजैविक कूड़ा बिक्री कर तेरह लाख की आय अर्जित की गई है एवं कूड़े से निर्मित खाद से 26300 की आय अर्जित की गई। उन्होंने कहा कि 25 भूमिगत कूड़ेदान के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। बहुप्रतीक्षित पंचधारा पार्किंग का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व मोहन लाल वर्मा का नाम से रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है l नगर में भैरव मंदिर, जीआईसी, केएमओयू के पास वाहन पार्किंग का कार्य जारी है, लक्ष्मेश्वर पर छोटी गाडियों की पार्किंग का निर्माण कर दिया गया हैं l वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष ने नगरपालिका की अन्य उपलब्धियां भी गिनाई। यहाँ वार्ता में अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सभासद दीपक वर्मा, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्य, विजय पाण्डेय, मनोज जोशी, अमित साह, दीपा साह, तरुन्नाम बी, रेखा अलमिया, अर्जुन बिष्ट अदि उपस्थित रहे l