Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनावों में जीत की ख़ुशी में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर अल्मोड़ा भाजपा ने चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम कर खुशी मनाई। कार्यकताओं ने तीन राज्यों में प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतने कि खुशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाए ओर आपस में एक दुसरे को गले लगा कर बधाईयां दी। रविवार को जब चुनाव के रुझान आने शुरू हुए भाजपाईयों का जोश बढ़ता गया। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौघानपाटा में मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसे जनता की जीत बताया। यहाँ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा,  जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री महेश बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन जोशी, दिनेश मठपाल, गिरीश खोलिया, अजय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।