Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेल महाकुंभ-2023 में प्रतिभाग करने को 05 दिसम्बर तक जमा करें पंजीकरण फॉर्म

1001600623



अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2023 के अन्तर्गत सीधे जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली बालक एवं बालिका आयु वर्ग 14, 17 व 19 की खेल प्रतियोगिताओं (फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, बाक्सिंग, टैबिल टेनिस, ताईक्वाण्डो, कराटे एवं एकलकाता) में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण फार्म आगामी 05 दिसम्बर तक जिला युवा कल्याण कार्यालय विकास भवन अल्मोड़ा तथा जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 14 दिसम्बर से प्रारम्भ किया जा रहा है। सीधे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं (हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, मुर्गा झपट एवं मलखम्ब) तथा दिव्यांगजनों की (एथेलेटिक्स एवं बैडमिंटन) प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण फार्म 10 दिसम्बर 2023 तक उपरोक्त कार्यालयों जमा करवा सकते हैं।