Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घर से लापता चल रहे व्यक्ति का मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Spread the love


अल्मोड़ा। घर से लापता चल रहे व्यक्ति का शव घर के पास में ही मिला है। नायला गांव निवासी लापता व्यक्ति का शव घर के समीप ही पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। तहसील भनोली के ग्राम नायला कछियोला निवासी दिनेश चंद्र पांडे पुत्र रमेश चंद्र पांडे (44 वर्ष) एक दिसंबर की सुबह घर से लापता हो गया था। परिजनों ने दन्या थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि युवक घर से किसी काम से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने संभावित जगहों पर खोजबीन की। घर से कुछ दूर युवक की स्कूटी और मोबाइल मिल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिनों से स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को घर के समीप पानी की टंकी में लापता व्यक्ति की लाश दिखाई दी। वह अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज में नौकरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह और आपातकालीन सेवा के उप निरीक्षक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि दिनेश चंद्र कुछ समय से अवसाद में था। वह सुसाइड नोट भी लिखकर गया है।