Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में नवीन कलैक्ट्रेट में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठकों में दिये गये निर्देशों के क्रम में किये गये कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि नदी किनारे पड़ने वाले शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन किया जा रहा या नहीं इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाय ताकि हम अपने जनपद की नदियों को स्वच्छ रख सकें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदियों किनारे पड़ने वाले गांव एवं घरों का तरल अपशिष्ठ का निस्तारण कैसे हो रहा है, इसका भी सर्वे किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के नालों से बहने वाले तरल अपशिष्ठ का भी सर्वे किया जाए तथा इसके उपचार हेतु डीपीआर बनाकर प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाय जिससे लोगों को नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।