Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

14 दिसम्बर को अयोजित किया जायेगा संत निरंकारी मिशन का सतसंग कार्यक्रम

Spread the love

संत निरंकारी मिशन का एक सतसंग कार्यक्रम सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में दिनांक 14 दिसम्बर 2023, दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अयोजित किया जायेगा।

स्थानीय ज़ोनल इंचार्ज पी. एस. चौधरी ने बताया कि संत समागमों का लक्ष्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना तथा मानवीय गुणों का प्रसार करना है। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण की गतिविधियों में भी सदैव ही सम्मिलित रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति हो या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट स्थिति, मिशन के सभी सेवादार एवं भक्त निःस्वार्थ भाव से दिन रात अपनी सेवाओं को तल्लीनता से निभाते रहे हैं। स्थानीय ज़ोनल इंचार्ज के. एस. रैकुनी ने सभी संतों एवं नगरवासियों से इस संत समागम में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *