Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अन्डर-19 जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धौलादेवी रहा प्रथम स्थान पर

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद स्तर पर आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17, अण्डर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान हवालबाग में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में अन्डर-19 में धौलादेवी प्रथम स्थान पर, हवालबाग द्वितीय स्थान पर एवं सल्ट तृतीय स्थान पर रहे। अन्डर-17 में द्वाराहाट प्रथम स्थान पर, भैंसियाछाना द्वितीय स्थान पर एवं ताड़ीखेत तृतीय स्थान पर रहे। अन्डर-14 में द्वाराहाट प्रथम स्थान पर, लमगड़ द्वितीय स्थान पर एवं भैंसियाछाना तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, प्रधान सहायक रजनी वर्मा, संदीप वर्मा, अशोक कुमार, शिक्षा विभाग से शिवदत्त पाण्डे, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कोच व पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।